ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब से धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने के मामले हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते है जिस कारण आमतौर पर इस तरह के कई मामले सामने आए है पर ये मामले सरकार के द्वारा सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी थमे नहीं बल्कि और भी ज्यादा बढ़ते जा रहे है।
ऐसा ही एक और मामला आपको हैरान कर देंगा। मामला बरनाला से सामने आया है जहां पर एक बार फिर से बेअदबी की गई। इस मामले में हैरान कर देने वाली बात ये है कि गुरू साहिब की बेअदबी सिख धर्म के लोग ही करने में लगे हुए है।
बरनाला के गांव खुर्द में दो युवक गुरूद्वारा साहिब की मान मर्यादा को ध्यान में ना रखते हुए गुरू साहिब जी के सामने ही झगड़ा किया। जिस कारण गुरूद्वारा साहिब से ये तस्वीरें काफी शर्मशार कर देने वाली है। सूत्रों से पता चला कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों नौजवान मौके पर से फरार हो गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

