ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी ने एक बार फिर पंजाब में अफीम और भुक्की की खेती करने के बात को उठाया है | इतना ही नहीं किसानों ने धर्मवीर गांधी की मौजूदगी में खसखस की बिजाई भी खेतों में की | मौका छपार मेले का था | दरअसल छपार मेले में कामगार किसान वेलफेयर पंजाब की ओर से एक रैली की गई थी | जिसमें पंजाब के अलग -अलग इलाकों से किसानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |
जिसमें मुख्य तौर पर पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी ने शिरकत की | इस मौके पर किसानों ने सरकार को चेतावनी देने के मकसद से खश-खश की बिजाई की | वहीं इस मौके पर सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा कि ये सरकार के खिलाफ उनके विरोध का एक ढंग है | उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार को चाहिए कि वो केंद्र के साथ बात करके दूसरे राज्यों की तर्ज़ पर पंजाब में भी पोस्त की खेती की इजाज़त दी जाये | वहीं उन्होंने इस मौके पर पंजाब को खुद मुख्तायारी देने की बात भी कही |


