ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आए दिन महिलाओं से अत्याचार थमने का नाम नहीँ ले रहे | फिर चाहे वो बलात्कार हो, दहेज उत्पीड़न हो या फिर घूंघट प्रथा | आए दिन हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो ही जाता है | ताजा मामला फतेहाबाद के गांव नकटा का है | जहां एक महिला को घूंघट ना निकालना महंगा पड़ गया | घूंघट ना निकालने की वजह से ससुराल वालों ने विवाहिता को घसीट-घसीट कर पीटा |
जिसके बाद पीड़िता ने ससुराल पक्ष से तंग आकर जहर निगल लिया | पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी सास ने घूंघट नहीं निकालने पर झड़का किया और फिर पति से शिकायत की | जिसके बाद पति और ससुर ने महिला से मारपीट की | महिला ने कहा कि उसे ससुराल वालों ने गली में निकाल कर घसीट-घसीट कर पीटा | वहीं महिला के जहर निगलने के बाद ससुराल वालों ने आनन फानन में घटना के बाद मामले को पंचायती तौर पर महिला पर दबाव बनाकर मामले को पलट दिया | फिलहाल पुलिस मामले की जांच पंचायती बयान के आधार पर कर रही है |
Watch Video
https://youtu.be/-s8X0XE8Gt0
