युवक को फेसबुक चलाना पड़ा महंगा, एक कमेंट की वजह से युवक पहुंचा अस्पताल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक युवक को फेसबुक चलाना पड़ा महंगा | मामला है फरीदाबाद का जहां एक फेसबुक कमेंट कि वजह से एक युवक की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक युवक को फेसबुक चलाना पड़ा महंगा | मामला है फरीदाबाद का जहां एक फेसबुक कमेंट कि वजह से एक युवक की बिना किसी गलती के पिटाई कर दी गई | आपकों बता दें कि युवक ने अपने फेसबुक पर अपनी एक पिक्चर अपलोड की थी | जिसको उसी की एक जानकार महिला ने लाइक करते हुए कमेंट किया- ‘लुकिंग लाइक परमीश वर्मा’ |

faridabd PITAI

कमेंट को देखने के बाद महिला के पति और उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर युवक को देर रात उस समय घेर लिया और जब वह मंदिर से घर लौट रहा था तभी उसकी बाइक रुकवा कर बेसबॉल के डंडो से युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी | जिसके चलते युवक के शरीर पर गहरी चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा | वहीँ पीड़ित और उसकी पत्नी का कहना है कि कई बार पुलिस और 100 नम्बर कंट्रोल रूम को फोन किया गया लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *