ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोटकपूरा में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब वहां पर सेबों पर भारत विरोधी नारे लिखे हुए दिखे। सूत्रों से पता चला है कि जब सेब की पेटी को खोला गया तो उसमें रखे हुए सेबों पर भारतीय विरोधी नारे लिखे हुए थे जिस कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूत्रों का ये भी कहना है कि इस सेब की पेटी को कश्मीर से मंगवाए हुए बताए जाए जा रहे है। बता दें कि इन सेबों पर पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत मुर्दाबाद लिखा हुआ मिला है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है आखिर इस सेब की पेटी को कहा से मंगवाया गया है। इस तरह की हरकत किसने की है।

