ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 4 के तहत आते प्लाजा चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई | नशे के ओवरडोज के चलते युवकी की मौत की आशंका जताई जा रही है |
शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया | पुलिस ने मृतक युवक के बारे में जांच शुरू कर दी है | खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है |

