ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ हुए ऑपरेशन में बठिंडा की सब डिविजन मौर मंडी के गांव रामनगर का फौजी जवान हैप्पी सिंह शहीद हो गया है | हैप्पी सिंह की शहादत की खबर गांव में पहुंचते ही गांव में गमगीन माहौल गमगीन हो गया | परिवार अपने जवान बेटे के शहीद होने की खबर सुनते ही सदमे में है और कुछ भी कहने की हालत में नहीं है, पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के गांव में ना पहुंचने के चलते गांववासियों में रोष देखने को मिल रहा है |
इसी 11 सितंबर को ही हैप्पी सिंह छुट्टियां काट कर गांव से वापस ड्यूटी पर गया था और अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गया | शहीद के पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी |


