ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने सरकारी अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किया था। जिस पर अब पंजाब सरकार का बड़ा बयान सामने आया है सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार ने कहा है कि सरकारी अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट जरूरी नहीं है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने जुलाई में फैसला लिया था कि पंजाब के सभी सरकारी अधिकारियों का डोप टेस्ट किया जाएगा।
जिस पर अधिकारियों ने कहा था कि ये बहुत ही मुश्किल होगा की सभी सरकारी अधिकारियों का डोप टेस्ट किया जाए। पर अब सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार ने इस प्रस्ताव पर बदलाव करते हुए कहा है कि जब कोई नया अधिकारी डियूटी पर आएगा और जब किसी अधिकारी की प्रमोशन की जाएगी तभी उसका डोप टेस्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब में सबसे ज्यादा नशे के मामले सामने आए है।
पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुकी है। जिस पर पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और साथ ही सभी सरकारी अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट जरूरी किया। यदि बात की जाए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तो उनहोने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले श्री गुटका साहिब को हाथ में पकड़ कर कसम खाई थी कि वो चार हफ्ते के अंदर-अंदर पंजाब में से नशे को खत्म करके दिखाएगे। इसके बावजुद भी पंजाब में से नशा खत्म नहीं हुआ।


