ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 75 साल के बुजुर्ग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी अनुसार मृतक कुछ समय पहले ही विदेश से आया था और यहां पर उन्होने अचानक ही आत्मह्त्या कर ली। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह के नाम से हुई है।
पड़ोसियों का कहना है कि देर शाम उनको घर से रोने और चिल्लाने की आवाज आई जिसके बाद जब देखा तो पता लगा की गुरदीप सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
बता दें कि विदेश में गुरदीप सिंह अपने बेटे और बहु से साथ रहते है। बुजुर्ग व्यक्ति के आत्महत्या कर लेने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उनके पास किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की कार्रवाई की जा रही है।

