होशियारपुर में एक बुजुर्ग ने विदेश से आकर की आत्महत्या !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  होशियारपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 75 साल के बुजुर्ग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  होशियारपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 75 साल के बुजुर्ग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी अनुसार मृतक कुछ समय पहले ही विदेश से आया था और यहां पर उन्होने अचानक ही आत्मह्त्या कर ली। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह के नाम से हुई है।

suicide  पड़ोसियों का कहना है कि देर शाम उनको घर से रोने और चिल्लाने की आवाज आई जिसके बाद जब देखा तो पता लगा की गुरदीप सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

suicide

बता दें कि विदेश में गुरदीप सिंह अपने बेटे और बहु से साथ रहते है। बुजुर्ग व्यक्ति के आत्महत्या कर लेने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उनके पास किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट  नहीं मिला है फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *