ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है | ऐसे में आप घुमने के लिए फिरोजपुर का भी रूख कर सकते हैं | फिरोजपुर में काफी ऐतिहासिक इमारते बनी हुई हैं और दूर दूर से लोग यहाँ घूमने के लिए आते हैं यहां पर एंग्लो सिख वॉर मेमोरियल है, जिसमें महाराजा रंजीत सिंह के बारे में बताया गया है | एंग्लो सिख वार का जिक्र है | मुदकी, फिरोजशाह, सोबरेन, चिल्लियावाला की लड़ाई के बारे में बताया गया है | इसमें उस समय की लड़ाई के चित्र लगे हुए है और उस समय ब्रिटिश सेना और सिख फौजों ने जो हथियार इस्तेमाल किए थे वो पड़े हुए हैं |
इतना ही नहीं यहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी का स्मारक बना हुआ है | वहीं शहीद भगत सिंह जी की माता विदयावती जी की समाधी स्थल भी बना हुआ है | यहां पर देश-विदेश से सैलानी आते हैं, हुसैनीवाला बॉर्डर पर म्यूजियम भी बनाया गया है, जिसमें शहीद भगत सिंह की पिस्तौल को रखा गया है | हुसैनीवाला में रेलवे ट्रैक और ऐतिहासिक इमारतें बनी हुईं हैं | जिसमें 1965 और 1971 में हुई भारत-पाक जंग के दौरान की गोलियों के निशान मौजूद हैं | फिरोजपुर में ऐतिहासिक सारागढ़ी गुरुद्वारा भी बना हुआ है |
Watch Video
https://youtu.be/NOtJlkFkkPs
