ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार तीन दिन तक बारिश हुई जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बहाल हुआ था और अब भी लोगों के जिदंगी सुधरी नहीं है। बता दें कि बारिश के बाद पंजाब के लोगों को कोहरे ने घेर लिया है।
जी हां एक दिन मौसम साफ रहने के बाद कोहरा छाने लगा है। जिस कारण लोगों को फिर से आने जाने में परेशानी होने लगी है। इतना ही नहीं स्कूल जाने वाले बच्चो को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि मूसलाधार बारिश के कारण किसानों को फसलों का काफी नुकसान हुआ है।


