ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तरनतारन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक पत्नी ने अपने पति की खुब धुनाई की। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया
जिसके बाद पत्नी को इतना गुस्सा चढ़ा की उसने बिना कुछ सोचे अपने पति की धुनाई कर दी। जानकारी अनुसार पत्नी अपने मायके गई हुई थी और पति ने पत्नी के घर से जाते ही घर पर दूसरी औरत औरत को बुलाया।
जब पति अचानक से घर में दाखिल हुई तो उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। साथ ही दोनों को खुब मारा भी। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि जिस महिला के साथ महिला का पति पकड़ा गया है वो उसकी पहली पत्नी थी।
दोनों ने पुलिस के सामने किसी भी तरह का मेल मिलाप ना रखने का राजीनामा भी किया। इसके बावजुद भी दोनों मिले जिस कारण महिला ने अपने पति सहित दूसरी महिला की भी धुनाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


