ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोटकपूरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक युवक पर करीब आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी अनुसार कोटकपुरा रोड़ पर स्थित पुरानी चुंडी के निकट पर बनी एक नाई की दुकान पर बाल की कटिंग करवा रहा था कि अचानक ही करीब आधा दर्जन युवकों वे हथियारों के साथ हमला कर दिया।
इस जानलेवा हमले के कारण युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायल हो अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि किसी पुरानी रंजिश के चलते ही इस हमले को किया गया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

