विदेश में इतिहास रचने वाला सिख इस बड़ी वजह से खो सकता है अपनी नौकरी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदशों में सिखों ने अपनी कामयाबी के झंडे लहराए है। साथ ही दस्तारधारी सिखों ने कई ऐसे काम किए है जिससे सिख…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदशों में सिखों ने अपनी कामयाबी के झंडे लहराए है। साथ ही दस्तारधारी सिखों ने कई ऐसे काम किए है जिससे सिख समुदाय को गर्व महसूस हुआ है। इनमें एक दस्तारधारी सिख नौजवान का भी नाम शामिल है जिसने ब्रिटिश फौज में दस्तार के साथ शामिल होकर इतिहास रच डाला। इस सिख युवक के कारण सिख समुदाय का नाम रोशन हुआ था पर सिख फौज में शामिल होने वाला सिख युवक निष्कासित होने की कगार पर आ गया है।

sikh youth

sikh youth

जी हां बता दें कि ब्रिटिश फौज में शामिल होने वाला दस्तारधारी सिख नौजवान चरणजीत सिंह को निष्कासित किया जा सकता है। 22 साल के चरणजीत सिंह को कोकीन लेने के आरोप में निष्कासित किया जा सकता है। चरणजीत सिंह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के 92वें जन्मदिन समारोह के दौरान ब्रिटिश फौज की टुकड़ी में शामिल हुआ था। जिससे उनकी हर तरफ चर्चा हुई थी।

sikh youth

पर अब एक अग्रेजी अखबार से मिली जानकारी अनुसार चरणजीत सिंह अपने बैरक में हुए ड्रग टेस्टिंग दौरान नशीले पदार्थ की जांच में असफल हुए है।

sikh youth

सूत्रों से पता चला है कि उनकी रिपोर्ट में कोकीन का अधिक सेवन किया जाने की बात सामने आई है। जिस कारण उनको निष्कासित किया जा सकता है। गौरतलब है कि चरणजीत सिंह अपनी दस्तर के कारण चर्चा में आए थे और अब उनको शर्मिदगी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *