ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मूसलाधार बारिश के कारण भाखड़ा डैम और पोंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है। जिस कारण प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रशासन ने ये भी दावा किया है बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है।
सूत्रों से पता चला है कि भाखड़ा व्यास प्रबंधक बोर्ड की तरफ से 25 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा पानी छोड़ा जाएगा। जिस कारण उन्होने नदी नालों के पास ना आने की चेतावनी दी है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि डैम से 49 हजार क्यूसिक तक पानी को धीर धीरे छोड़ा जा रहा है। साथ ही प्रशासन का ये भी कहना है कि पोंग डैम के पानी के स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रणजीत सागर डैम का फ्लड गेट खोल दिया गया है।

