ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार तीन दिन से हुई बारिश का कहर अमृतसर में कुछ ज्यादा ही देखने को मिला और अभी भी बारिश का कहर बरकरार है। पंजाब सरकार ने लगातार हो रही बारिश के कारण अलर्ट जारी कर दिया था जिस कारण लोगों में डर बेठ गया था इसी बीच अमृतसर में एक भयानक हादसा हो गया जिस कारण लोग खौफ में आ गए।
बता दें कि अमृतसर के माल मंडी के एलिवेटेड रोड पर बना पुल गिर गया जिस कारण उसके पास से जाती हुई कार दब गई साथ ही इस पुल के मलबे के नीचे पांच मजदूर भी दब गए।
गौरतलब है कि काफी मशक्कत के बाद कार सवार लोगों को और मजदूरों को निकाला गया। जिसके बाद उनको घायल अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया गया। मिली जानकारी अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण पुल अचानक से गिर गया था।
गणीमत यह रही कि इस पुल के गिरने से किसी भी तरह का कोई जान माल का नुकसान नही हुआ। फिलहाल इस पुल को गिरने का जिम्मेदार ठेकेदार को बताया जा रहा है जिसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।





