मूसलाधार बारिश के कारण सतलुज और ब्यास नदियां उफान पर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बारिश के कारण पंजाब में आफत मचा हुआ है। मुसलाधार बारिश के कारण पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बारिश के कारण पंजाब में आफत मचा हुआ है। मुसलाधार बारिश के कारण पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं साथ ही पंजाब सरकार ने नदियों के साथ जुड़े जिलों में भी चेतावनी जारी की गई है।

rain

सरकार ने सतलुज और ब्यास नदियों से जुड़े जिलों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ के आसार बने पड़े है।

rain

भारी बारिश के कारण दोनो दरिया ब्यास और सतलुज में उफान पर दिख रहा है। इन नदियों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के बाद यदि हिमाचल की बात करें तो वहां पर भी मुसलाधार बारिश हो रही है। जिस कारण पंजाब के साथ साथ हिमाचल में भी जन जीवन काफी अस्त व्यस्त हो चुका है।

rain

पंजाब सरकार ने रेड अलर्ट जारी करते हुए सेना को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए है। साथ ही सरकार ने नदियों के साथ लगते जिलों के लोगों को नदियों के पास जाने से रोका है। आपदा नियंत्रण से जुड़े विभाग को भी सक्रिय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *