ऊना में बारिश के कारण बेकाबू मिनी बस हुई हादसे का शिकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब हरियाणा हिमाचल में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है जिस कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब हरियाणा हिमाचल में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है जिस कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस आफत की बारिश के कारण ऊना रोड़ पर दर्दनाक हादसा हुआ।

accident

बता दें कि एक मिनी बस बारिश के कारण बेकाबू हो गई जिस कारण बस में सवार दो दर्जन यात्री जख्मी हो गए। बताया जा रहा  है कि मिनी बस होशियारपुर आ रही थी अचानक रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।

accident

गणीमत यह रही कि इस हादसे के कारण किसी की भी जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *