आम आदमी पार्टी ने राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की तरफ से खुलासा करने के बाद आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना सांधते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की तरफ से खुलासा करने के बाद आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना सांधते हुए कहा है कि इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी या तो स्पष्टीकरण दे या फिर अस्तीफा दें।

सूत्रों से पता चला है कि आप पार्टी ने कहा है कि ओलांद के खुलासे के बाद राफेल डील में घोटाले किए जाने की बात सामने आई है। आप पार्टी का कहना है कि पिछले कई दिनों से आप सहीत दूसरे सियासी दल सांसद में तो दूसरे स्थानों के मंचो पर इस राफेल मामले को उठा रहे है वहीं दूसरी तरफ रक्षा मंत्री इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे है।

साथ ही आम आदमी पार्टी का ये भी कहना है कि ओलांद के बयान के बाद दुनिया भर में मोदी पर सवाल उठ रहे है जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी को इस बात पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। साथ ही आप पार्टी का ये भी कहना है कि यदि ओलांद झुठ बोल रहे है तो इस बात पर मोदी जी खुलकर बोले पर यदि वो सच बोल रहे तो उनको अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। अब देखना होगा की पीएम मोदी आप पार्टी के इस बयान पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *