ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार दो दिन से बारिश ने आफत मचा रखी है। जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पंजाब में 22 से लेकर 24 सितंबर तक भारी बारिश का आने की चेतावनी दी गई है।
इसके साथ ही बारिश के कारण किसानों की फसल भी काफी खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो खेतों में पानी रूक जाएगा और उनकी कड़ी मेहनत से खड़ी हुई फसल झुक जाएगी। जिस कारण किसानों को काफी नुकसान होगा।
सरकार को पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ तीन दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से बारिश की चेतावनी मिली हुई है जिस कारण किसानों को भारी नुक्सान होने की संभावना है।


