ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेशों में पंजाबी अपनी सफलता के झंडे बुलंद करते हुए नजर आ रहे है। पंजाब के युवकों के साथ पंजाब की बेटियों ने भी अपनी सफलता के झंडे विदेशों में लहराए है जिससे उन्होने अपने माता पिता के साथ साथ पंजाब का भी नाम विदेश में रोशन किया है।
ऐसी ही एक और पंजाबी युवती ने अपनी सफलता का झंडा न्यूजीलैंड में लहराया है। बता दें कि पंजाबी युवती न्यूजीलैंड में जेल अफसर के रूप में तैनात हुई है। बता दें कि जालंधर के गांव कठार में रहने वाली 20 साल की शैरोनदीप वडैच न्यूजीलैंड में बतौर जेल अफसर के रूप में तैनात हुई है। बता दें कि शैरोनदीप के पिता पिछले 45 साल से न्यूजीलैंड में रह रहे है और उनके पति भी वहीं रहते है।

