ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में शोपियां में आतंकवादी अपने गलत मनसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। एक बार फिर से आतंकवादियों ने अपनी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। आतंकवादियों ने 4 पुलिसकर्मियों को अगवा कर लेने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को उनके घर से ही अगवा किया है।
कहा जा रहा है कि तीन SPO सहीत चार पुलिसकर्मी भी लापता बताए जा रहे है। सूत्रों से पता चला है कि आतंवादियो ने अगवा किए हुए पुलिसकर्मियों को जान से मार दिया है। कहा जा रहा है कि आतंकवादी रियाज नाइकू ने धमकी दी थी कि चार दिन के अंदर पुलिसवाले अपनी नौकरी छोड़ दें नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा करेंगे।
इसी धमकी के चलते आतंकवादियों ने पुलिसक्रमियों को गिरफ्तार किया और फिर उनको जान से मार दिया। सूत्रों से ये भी पता चला है कि अगवा किए गए पुलिसकर्मियों और SPO में से एक अधिकारी को आतंकवादियों ने छोड़ दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को अगवा कर उनकी निमर्म हत्या कर दी थी।



