ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुराली रोड़ पर एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार गाड़ी शराब से भरी हुई थी और रास्ते में अचानक हादसे का शिकार हो गई
जिस कारण इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जबकि गाड़ी का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। सूत्रों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब से भरी गाड़ी वोटिंग के लिए ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी है।

