ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला जारी है। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कई कदम उठाए है इसके बावजुद भी पंजाब में किसान कर्ज से परेशान किसान मौत को गले लगा रहे है। पंजाब सरकार ने किसानों पर से कर्ज के बोझ को हल्का करने के लिए कर्ज माफी स्कीम को भी लेकर आए इसके बावजुद भी किसानों में खुदकुशी करने का सिलसिला थमा नहीं।
बल्कि और भी बढ़ गया था। ऐसा ही एक और मामला नुरपुर बेदी से सामने आया है जहां पर 45 साल के किसान ने खुदकुशी कर ली है बताया जा रहा है कि किसान पर लाखों का कर्जा था जिस कारण वो काफी परेशान चल रहा था इसी परेशानी के चलते किसान ने मौत को गले लगा लिया।
किसान को बैंक और आढ़तियों का कर्ज देना था पर वो इस कर्ज को दूर करने में नाकाम था जिस कारण उसने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पंजाब में ये पहला मामला नहीं था जब किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली हो। पर अब देखना होगा कि पंजाब में किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला कब थमता है।


