जसलीन, जलोटा और जलवा: चर्चा में हैं अनूप जलोटा, जसलीन हैं जलोटा की गर्लफ्रेंड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी भजन गायकी से सबके दिलों में राज करने वाले अनूप जलोटा इन दिनों सुर्खियों में हैं | लेकिन अबकी बार वो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी भजन गायकी से सबके दिलों में राज करने वाले अनूप जलोटा इन दिनों सुर्खियों में हैं | लेकिन अबकी बार वो अपने भजनों को लेकर नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं | दरअसल अनूप जलोटा टीवी के रियेलिटी शो बिग बॉस 12 के प्रतियोगी हैं और बिग बॉस के घर जाने से पहले ही वो सुर्खियों में आ गए थे | क्योंकि उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया था | अब वो खुलासा जसलीन को लेकर था |

जसलीन हैं जलोटा की गर्लफ्रेंड 

दरअसल भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बिग बॉस 12 में आते ही एक बड़ा खुलासा किया और इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया | क्योंकि खुलासा उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर था और 65 की उम्र में 28 साल की गर्लफ्रेंड हो तो फिर कोई भी इंसान चर्चा में आने से बच नहीं सकता है, तो बिग बॉस के अन्य प्रतियोगी कैसे पचा पाते | आखिर बिग बॉस के घर में क्या हुआ वो भी आपको बताते हैं |

दोनों का रिलेशनशिप बन चुका है चर्चा का विषय

बिग बॉस शो अक्सर सुर्खियों में रहता है | लेकिन अब की बार जबसे ये शो शुरू हुआ तभी से सुर्खियों में है और उसका कारण हैं अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू | अनूप जलोटा के खुलासे ने सबको चौंका दिया है और अब कई सेलिब्रिटी भी अपने-अपने व्यूज इस मुद्दे पर रख रही हैं | वहीं इंटरनेट पर भी खूब बवाल मचा हुआ है |

जसलीन मथारू आखिर हैं कौन ?

जिस जसलीन मथारू के बारे में इतनी चर्चा हो रही है उसके बारे में जानना भी बहुत जरूरी है, तो चलिए आपको बताते हैं कि जसलीन मथारू आखिर हैं कौन | जसलीन एक भारतीय गायक, अभिनेत्री और लाइव परफ़ॉर्मर हैं, जिन्होंने कई बड़े बड़े सिंगर्स के साथ लाइव परफॉरमेंस दी हैं। सिंगर होने के साथ-साथ जसलीन एक बेहतरीन प्रशिक्षित डांसर भी हैं जो कई डांस फॉर्म्स जानती हैं। उन्होंने बिग बॉस 12 के घर में मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा के साथ बतौर जोड़ीदार घर में प्रवेश किया है।

Watch Video

https://youtu.be/9Uz-1iSM9aE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *