ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में 2 दिन पहले आगरा नहर के पास हुए गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है | पुलिस ने 4 आरोपियों में से 3 आरोपिय़ों को गिरफ्तार कर लिया है | हालांकि एक ओर आरोपी की तलाश जारी है | पुलिस कमिश्नर अमिताभ ढिल्लों ने कहा है कि युवती और उसका साथी एक ही कंपनी में काम करते हैं, 18 तारीख को पीड़िता अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर दवाई लेने के लिए निकली थी |
जैसे ही वो बायपास के नजदीक आगरा नहर के किनारे पर पहुंचे | वहां पहले से ही 4 लोग खड़े हुए थे | जिन्होंने उनकी बाइक रुकवा कर उनके साथ पहले तो मारपीट की, उसके बाद युवती के साथ गैंग रेप किया और फरार हो गए | फिलहाल मामले की जांच जारी है |

