ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस पार्टी के समर्थको के बीच जिला परिषद और ब्लॉक समिति के दौरान काफी झड़प हुई। वोटिंग के दौरान कही जगहों पर ईंट,पत्थर और लाठी डंडे भी चले। शिरोमणी अकाली दल ने कही जगहों पर काग्रेस के द्वारा की गई धक्केशाही को लेकर धरना भी दिया। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि शिरोमणी अकाली दल चुनान में नोट पाने और चुनाव लड़ने के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जा सकते है।
सूत्रों से पता चला है कि बिक्रम सिंह मजिठिया ने कहा है कि पुलिस सुरक्षा होने के बावजुद भी कांग्रेस के गुंडो ने कई जगहों पर हेराफेरी की और साथ ही कई बूथों पर अपने कब्जे भी किए। जिस कारण वो अपने चुनाव लड़ने और वोट डालने के अधिकार की रक्षा चाहते है।
बिक्रम सिंह मजिठिया का कहना है कि कांग्रेस अधिकारियों को धमका कर जाली वोट डाली गई थी और साथ ही अकाली उम्मीदवारों को धमकाया भी गया था। वहीं दूसरी तरफ डॉ दलजीत सिह चीमा का कहना है कि कांग्रेस ने पुलिस के साथ मिल कर ही वोटिंग के दौरान हेराफेरी की है। जब उनको अकाली दल के समर्थकों ने उनको रोका तो उन्होने हाथापाई भी जिस कारण अकाली दल के समर्थक और कार्यकर्ता इस हाथापाई में जख्मी भी हो गए।


