वकालत पढ़ रही छात्रा ने लगाए AIG पर शारीरिक संबंध के लिए धमकाने के आरोप !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाखों दावें किए गए है और साथ ही पुलिस को भी महिलाओं की सुरक्षा के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाखों दावें किए गए है और साथ ही पुलिस को भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए है। पर महिलाओं की सुरक्षा करने वालों की वजह से ही यदि महिलाएं परेशान होने लगे या वो ही उनके साथ गलत शब्दावली का प्रयोग करें। तो महिलाएं अपनी रक्षा के लिए कहा जाएगी।

sexual harassment

ऐसा ही ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है जहां पर एक छात्रा ने पुलिस अधिकारी पर शारीरिक सबंध बानने के आरोप लगाए है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्थानिक खालसा कॉलेज में वकालत की पढ़ाई करने वाली छात्रा ने एआईजी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। सूत्रों का ये भी कहना है कि छात्रा ने एआईजी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले तीन महीनों से वो उसको शारीरिक संबंध बानने के लिए धमका रहा है और जब वो इस बात के मना कर रही है तो उसको झुठे आरोप में फंसाने की धमकी भी दे रहा है।

sexual harassment

छात्रा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि वो शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है औऱ एआईजी उसके बेटे की भी धमकी दे रहा है। धमकियों  से परेशान होकर ही उसने कानून का दरवाजा खटकाया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा को मामले की सख्त कार्रवाई करने का भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *