ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला के राजपुरा रोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आई है।
मिली जानकारी अनुसार ये सड़क हादसा एक एक्टिवा और टाटा 407 के बीच भयानक टक्कर हो गई जिस कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर दो लड़कियां सवार थी जिसमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि दूसरी गंभीर जख्मी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


