ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशा पंजाब के कई नौजवानों को निगल गया है और अब भी इसका कहर जारी है। पंजाब के कई घर नशे के कारण ही तबाह हो चुके है। नशे की लत के कारण नौजवान अपने परिवार के बारें में सोचे बिना ही इस दलदल में धसते जा रहे है। पर पंजाब सरकार इसके विरूद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए है। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों को रोकने की कोशिश की इसके बावजुद भी नशा तस्कर बाज़ नहीं आ रहे है।
इन नशा तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई तस्करों को गिरफ्तार किया है और कई तस्कर पुलिस के कब्जे से फरार हो चुके है। नौजवानों के बुढे मां बाप और भाई बहन अपने घर के किसी सदस्य को नशे के कारण मरते हुए देख उनका कलेजा छलनी हो जाता है। इसके बावजुद भी पंजाब के नौजवान नशे से अपना पीछा नहीं छुड़ा रहे है। पर एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक बहन ने अपने भाईयों को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए नशा तस्करी करने के आरोप में उनको पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला लुधियाना के जगराओं का है जहां एक युवती थाने पहुंच कर सीधा एसएचओ के कमरे में चली गई जिस कारण थाने में हडकंप मच गया। एसएचओ ने उसकी ऐसे आने की वजह पूछी तो उसने अपने दिल पर पत्थर रखते हुए अपने भाईयों की सारी करतूत बता दी। जिसके बाद युवती के साथ दो पुलिस अधिकारी गए वहां पर एक उसका एक भाई मौजूद था जबकि दूसरा भाई फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने युवती के एक भाई को नशा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घर की तलाशी के बाद पुलिस ने करीब 152 नशे की गोलियों को बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।


