ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव की घोषणा की है। मिली जानकारी अनुसार ये चुनाव 9 चरण में होगें। 17 नवंबर में होने वाले पहले चरण में वोटिंग की जाएगी। इस वोटिंग में करीब 58 लाख से भी ज्यादा मतदाता अपनी वोट का इस्तेमाल करेंगे।
कहा जा रहा है कि इस चुनाव में पंच और सरपंच के चुनाव सीधे तौर पर होगें। मतदान बैलेट के आधार पर होगें और वहीं मतपत्र दो रंग के होंगे। बताया ये भी जा रहा है कि जम्मू संभाग में केवल आठ चरणों में चुनाव होगें। नौवें चरण में केवल कश्मीर संभाग में मतदान होंगे।

