ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में अकाली दल की रैली के विरोध में बरगाड़ी मामले को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया | रैली का विरोध कर रहे इन लोगों ने अकाली दल की रैली में अव्यवस्था पैदा करने कोशिश की | पुलिस प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरिकेट तोड़कर गर्म ख्यालियों ने रैली स्थल की तरफ घुसने कोशिश की | हालांकि मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन की विफलता भी देखने को मिली |
आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने इस रैली को लेकर प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए थे | हालांकि सुरक्षा बलों ने बल का प्रयोग कर गर्म ख्यालियों को काबू में कर लिया | साथ ही व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने पीटा भी लेकिन इस पूरे हालात के पीछे व्यवस्था बिगड़ने में सरकार और प्रशासन की नाकामी साफ नज़र आ रही थी | पूरी वारदात जानने के लिए नीचे दी गयी वीडियो के लिंक पर क्लिक करें |
Watch Video
