कैप्टन अमरिंदर ने की है सबसे बड़ी बेअदबी- सुखबीर बादल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में शिरोमणी अकाली दल की जबर विरोधी रैली की जा रही है इस दौरान सुखबीर बादल ने रैली को संबोधन किया।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में शिरोमणी अकाली दल की जबर विरोधी रैली की जा रही है इस दौरान सुखबीर बादल ने रैली को संबोधन किया। साथ ही उन्होने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।  सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांगेस पार्टी पहले भी पंजाब को काले अंधेरे में फेंक चुकी है और अब भी कांग्रेस पार्टी की इस तरह की पूरी कोशिश जारी है।

sukhbir badal

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पिछली बार हुई अबोहर की रैली को देखकर कांग्रेस सरकार हैरान थी जिस कारण पंजाब सरकार की पूरी कोशिश थी कि वो इस बार भी रैली को रोकी जाए पर वो अपनी इस कोशिश में नाकाम रहे।सुखबीर बादल ने कैप्टन अमरिंदर को यहां तक कह दिया कि श्री गुटका साहिब की कसम खाने के बाद भी कैप्टन सरकार ने कुछ भी नहीं किया है जिस कारण कैप्टन ने ही सबसे बड़ी बेअदबी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *