ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में शिरोमणी अकाली दल की पोल खोल रैली में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस रैली में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए थे इसके बावजुद भी इस रैली में एक शख्स हथियार के साथ आ गया था।
सूत्रों से पता चला है कि रैली के दौरान प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस रैली में कुछ शरारती तत्व हथियार लेकर आया था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने ये भी कहा कि यदि उनके और सुखबीर बादल की शहादत देने से अगर शांति मिल जाती है तो वो इसके लिए भी तैयार है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि वो शख्स कौन था और उसका क्या मकसद था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


