गुरू नानक देवजी का 531वां ब्याह पूरब, सुल्तानपुर लोधी से बटाला पहुंची गुरूजी की बारात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज गुरू नानक देवजी और माता सुलखनी के 531वें विवाह समारोह को लेकर ब्याह पूरब का आयोजन किया जा रहा है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज गुरू नानक देवजी और माता सुलखनी के 531वें विवाह समारोह को लेकर ब्याह पूरब का आयोजन किया जा रहा है | इसी पावन विवाह की तैयारियों को लेकर सुल्तालनुर लोधी से गुरू नानक देवजी की बारात के तौर पर नगर कीर्तन बटाला पहुंची | बटाला में दामाद के तौर पर नानक देवजी का भव्य स्वागत किया गया, तो वहीं जगह जगह पाल्की साहिब पर फूलों की बरसात की गई |

वहीं, आज गुरूदेवजी और माता सुलखनी जी के घर से एक विशाल नगर कीर्तन निकलेगा | इस नगर कीर्तन में देश विदेश से लाखों की तादाद में संगत शिरकत करने के लिए पहुंच चुकी हैं | बटाला शहर गुरूदेवजी की इस शादी के लिए आस्था और संस्कृति का गवाह बनकर नगर कीर्तन और मेहमानों के स्वागत के लिए हर बार की तरह तैयार है |

Watch Video

https://youtu.be/wGTwQHtOkow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *