ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नन के साथ दुष्कर्म के मामले में केरला पुलिस की ओर से 19 सितंबर को बिशप को पेश होने का समन बिशप फ्रेंको मुलक्कल को मिल गया है | ये जानकारी देते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि उनको केरल पुलिस की एक चिट्ठी मिली थी |
जिसमें बिशप को 19 सितंबर को केरल पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है | जालंधर पुलिस ने ये चिट्ठी बिशप को दे दी है | वहीं, बिशप ने खुद इस चिट्ठी को रिसीव किया है | उन्होंने बताया कि ये चिट्ठी बिशप को क़ानून की धारा 41 A के तहत भेजी गई है | जिसमें बिशप को 19 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है |
Watch Video
https://youtu.be/6ks8zgO3VBM
