रेप पीड़िता युवती के आपत्तिजनक फोटो हुए वायरल, पड़ोस के युवक पर लगाए आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जलालाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है | दरअसल जलालाबाद के साथ लगते गांव मोकम अराईया से एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जलालाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है | दरअसल जलालाबाद के साथ लगते गांव मोकम अराईया से एक 25 वर्षीय लड़की जो कि बीएससी की छात्रा है उसकी आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दी गई और फोटो वायरल करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी के पड़ोस में रहने वाला लड़का बताया जा रहा है |

तकरीबन 2 महीने पहले लड़की ने जलालाबाद के सदर थाना में बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया था जिसमें लड़की ने पड़ोस में ही रहने वाले सुखविंदर सुखी और उसके साथ तीन अन्य लोगों पर उसे बरगलाकर अपने घर ले जाकर कोई नशीली वस्तु खिलाकर रेप करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सुखी पर मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी | लेकिन आरोपी तभी से भगौड़ा चल रहा है |

इस सारे मामले में मोड़ तब आया जब लड़की ने आरोपी सुखविंदर सुखी सहित 5 और लोगों पर आरोप लगाए गए कि दोषियों ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए गए हैं | वहीं लड़की के पिता ने बताया कि वो एक गरीब परिवार से हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने घर का गुजारा कर रहे हैं उनकी 6 बेटियां और एक बेटा है | उनकी बेटी के साथ बलात्कार करने वाले दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए |

Watch Video

https://youtu.be/ZUw6Pqc_zpQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *