आप पार्टी उम्मीदवार कत्ल मामला: पत्नी ने 2 लाख सुपारी देकर और आशिक के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वारदात कुछ दिन पहले ही है | लेकिन खुलासा नया है और खुलासा ऐसा है कि आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वारदात कुछ दिन पहले ही है | लेकिन खुलासा नया है और खुलासा ऐसा है कि आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे | पूरी वारदात बठिंडा के गॉव जेठू के की है | जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का उसी के घर में उसके साथी कत्ल करके फरार हो गए थे | अब इस कत्ल की गुत्थी का खुलासा हो गया है और ये भी सामने आया है कि इस कत्ल को किसी राजनीतिक रंजिश के चलते नहीं बल्कि अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया था | दरअसल इस कत्ल के पीछे  किसी और का नहीं बल्कि मृतक की पत्नी का हाथ था | आपको बता दें कि मृतक की पत्नी के संदीप कुमार उर्फ बंटी  के साथ नाजायज संबंध थे  पति इस सारे मामले में दिक्कत पैदा  कर रहा था | इसी के चलते आरोपी पत्नी और उसके आशिक ने 3 लोगों को 200000 की सुपारी दी | जिसके बाद हरविंदर सिंह हिंदा का कत्ल किया गया था | वहीं आपको बता दें कि फिलहाल आरोपी पत्नी का आशिक फरार होने में कामयाब हो गया है | लेकिन आरोपी पत्नी और 3 लोग जिन्होंने कत्ल किया था वो पुलिस की गिरफ्त में हैं |

बठिंडा जोन आईजी  ने प्रेस कांफ्रेंस करके खुलासा किया कि 9 तारीख को बठिंडा के  गॉव जेठू के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरविंदर सिंह उफ हिंदा का उसी के घर कुछ लोग कत्ल करके फरार हो गए थे लेकिन असल में कहानी यह है कि मृतक की पत्नी किरणपाल और उसी के गांव के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ बंटी के नाजायज संबंध थे | जिसके बारे में मृतक हरविंदर सिंह को भी लग चुका था और उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया भी कि वो ऐसा काम करना बंद कर दें | लेकिन आरोपी पत्नी इश्क में इतनी पागल थी कि उसने अपने पति को ही रास्ते से हटाने की योजना बना ली |

हरविंदर सिंह ने 9 तारीख को घर में शराब पी जब वो खाना खाने लगा तो आरोपी पत्नी ने खाने में नींद की गोलियां डाल दी जिससे मृतक बेहोश हो गया फिर उसके बाद आरोपी पत्नी ने तीन लोगों को अपने घर बुला लिया और आरोपी पत्नी ने इन लोगों के साथ मिलकर मृतक का पहले तेजधार हथियार से सिर पर वार किया फिर उसका मुंह तकिए से दबाया और उसका कत्ल कर दिया |

वहीं उसके बाद अगले दिन आरोपी पत्नी ने पुलिस को गुमराह किया और झूठी कहानी बताई उसने कहा कि मेरे पति के दोस्त आए थे उन्होंने घर में बैठ कर शराब पी और इकट्ठे ही बेडरूम में सो गए और रात को उसका कत्ल करके फरार हो गए जब मैंने सुबह बेडरूम में देखा तो मेरे पति की डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी थी |

पुलिस ने सख्ती से जब आरोपी पत्नी से पूछताछ की और मोबाइल फोन की डिटेल निकाली तब जाकर इस कत्ल की गुत्थी सुलझी और आरोपी पत्नी ने सारा कुछ कबूल किया | पहले यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले रहा था आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का काम है परंतु अब तस्वीर साफ हो चुकी है कि राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि नाजायज संबंधों का मुद्दा था | वहीं इस वारदात के खुलासे ने इलाके में दहशत फैला दी है |

Watch Video

https://youtu.be/71xvbPWXg_Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *