अब चाय की केतली पर दिखी श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी ट्रेन में पानी की बोतलों पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर का मामला अभी थमा नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी ट्रेन में पानी की बोतलों पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर का मामला अभी थमा नहीं था कि रेलवे विभाग की एक गलती सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार बता दें कि भारतीय रेलवे में यात्रियों को दी जाने वाली चाय  की केतलियों पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापे जाने का मामला सामने आया है जिस पार शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रोष प्रगट किया है।

tea kettle

कहा जा रहा है कि शिरोमणी कमेटी ने इस पर रोष जताते हुए श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर को केतलियों पर से हटवाने के लिए कहा है। इससे पहले शताब्दी ट्रेन में मिलने वाली पानी की बोतलों पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापने का मामला सामने आया था पर जिस पर शिरोमणी कमेटी ने एतराज जताया और रेलवे विभाग को इसकी शिकायत की।

golden temple

रेलवे विभाग ने अपनी गलती मानते हुए इस को जल्द से जल्द हटवाने के आदेश जारी किए थे पर इसके बाद इस तरह का मामला फिर से सामने आया है। गौरतलब है कि इस तरह श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीरों को छाप कर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है जिस कारण सिखों में भारी रोष पाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *