ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में किसानों ओर हाईवे के मुद्दे को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की | मुलाकात के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि किसानों को हार्वेस्टर कंबाइन लेने पर कमर्शियल टैक्स देना पड़ता था और उसे कृषि श्रेणी में रखने की मांग उठाई गई थी जिसको मंत्रालय ने मान लिया है |
अब जल्द ही हार्वेस्टर मशीन कृषि श्रेणी में आ जाएगी जिससे किसान को करीब 80 – 90 हजार जो एक्स्ट्रा देना पड़ता था वह नहीं देना पड़ेगा | उन्होंने कहा कि पंजाब के जालंधर से अजमेर शरीफ के लिए डायरेक्ट एक्सप्रेस वे बने और वहां से सामान आसानी से मुंबई ले जाया जा सके इसकी भी मांग रखी गई | जिसपर नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि इसका काम भी जल्द किया जाएगा |
Watch Video
https://youtu.be/3QGapkdP56s
