MP औजला ने अपनी ही सरकार पर उठाये सवाल,तंदुरुस्त पंजाब के तहत किसी के साथ नहीं होगा खिलवाड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार के द्वारा तंदरूस्त पंजाब की मुहिम चलाई गई जिसके तहत पंजाब को तंदरूस्त बनाना था पर पंजाब सरकार के द्वारा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार के द्वारा तंदरूस्त पंजाब की मुहिम चलाई गई जिसके तहत पंजाब को तंदरूस्त बनाना था पर पंजाब सरकार के द्वारा चलाई गई इस मुहिम के किए गए दावे खोखले नजर आ रहे है। गुरू नगरी अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे तंदुरुस्त पंजाब के दावों की पोल खुल गई है। बता दें कि यहां के डिपूओं पर लोगों को गला सड़ा गेंहू बेचा जा रहा है।

Gurjeet Singh Aujla

ये गेहूं इतना गल स़ड़ चुका है कि जानवरों के खाने के लायक नहीं है पर इसको लोगों को बेचा जा रहा है। इस मामले पर अपनी ही सरकार पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सवाल खड़े किए है। उनका कहना है कि गेहूं जानवरों तक को खिलाने के लायक नहीं है पर इसको लोगों को बेचा जा रहा है जो पंजाब सरकार के द्वारा तंदुरुस्त पंजाब के दावों की पोल खोल रही है।

Gurjeet Singh Aujla

साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि कोई भी तंदुरुस्त पंजाब के तहत किसी की जिदंगी के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। डिपूओं पर बिक रहे गेहूं की असली पर्ची की जगह हाथ से लिखी हुई पर्ची दी जाती है जिस कारण इसमें भी घपला नजर आ रहा है। इसके अलावा औजला ने ये भी कहा कि इस मामले के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *