पंजाब में नशे का कहर जारी- एक और नौजवान की हुई मौत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में से नशे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और ना ही सरकार इसके खिलाफ कोई सख्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में से नशे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और ना ही सरकार इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई कर रही है। पंजाब के नौजवान नशे के दलदल में धसते जा रहे है। नशे पंजाब के नौजवानों के शरीर में खुन से ज्यादा नशा पाया जा रहा है।

ludhiana drugs

आए दिन किसी ना किसी नौजवान की नशे के कारण मौत की खबर सामने आ रही है ऐसा ही एक और मामला मलोट से सामने आया है जहां पर एक नौजवान की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार 22 साल का युवक दर्जी का काम करता था और करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

youth dead

परिजनों का कहना है कि वो मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के साथ रहने लगा था जो नशे का आदी था और उनके परिवार को सुचना मिली कि उनका बेटा बेहोश की हालत में पड़ा हुआ है जब उन्होने उसके पास जाकर देखा तो उसके पास सीरिज पड़ी हुई थी जिसके बाद साफ पता चल गया कि नशे के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *