ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के स्थानिक और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को रोडरेज मामले पर सुप्रीम कोर्ट फिर से झटका दे सकती है। सूत्रों से पता चला है कि सुप्रीम कोर्ट फिर से रोडरेज मामले पर फिर से विचार कर सकती है।
गौरतलब है कि साल 1988 में सिद्धू ने एक मामूली एक्सीडैंट दौरान गुरनाम सिंह के साथ मारपीट की थी जिसके बाद गुरनाम सिंह काफी जख्मी हो गया था और उसकी मौत हो गई थी। इस मामले पर से अदालत ने नवजोत सिंह सिद्धू को दोषमुक्त कर दिया था। पर हाईकोर्ट ने सिद्धू को तीन साल की सजा सुना दी थी।
पर हाईकोर्ट ने इस मामले को रद्द करते हुए सिद्धू को एक हजार का जुर्माना लगा कर मामले से बरी कर दिया था। इसके बाद सूत्रों से पता चला है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर फिर से विचार करने का फैसला किया है क्योकि पीड़ित परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में सिद्धू के खिलाफ पटीशन दायर की थी जिसको सुप्रीम कोर्ट की तरफ से स्वीकार कर लिया गया है।


