ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि विरोधी पार्टी कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण ही भारत बंद किया था इसके बाद भी केंद्र सरकार पर कोई असर नहीं दिखा और वो लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाते जा रहे है।
सूत्रों से पता चला है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण डिजाइनर पूजा महाजन ने दिल्ली हाईकोर्ट में पटीशन दायर की है। पूजा ने हाईकोर्ट में जनतक पटीशन दायर करते हुए ये मांग की है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों में लगाम लगाई जाए और इनकी कीमतों एक ही रखा जाए।
सूत्रों से पता चला है कि जस्टिस ने पूजा की इस पटीशन को स्वीकार कर लिया है और इस मामले की बुधवार यानि आज की जानी है। सूत्रों का ये भी कहना कि पटीशनकर्ता ने मांग की है कि हाईकोर्ट केंद्र सरकार को आदेश दे कि पेट्रोल-डीजल को जरूरी चीजों वाली लिस्ट में डाले और उसके दामों को भी एक ही रखें।


