Operation चुनाव: लिविंग इंडिया न्यूज़ पर सबसे बड़ा खुलासा- कैमरे में कैद शराब भट्टी की तस्वीरें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चुनावी समर में शराब का जोर है | तो वहीं जब सोमरस के चढ़ते नशे के बारे में राजनीतिक पार्टियों से पूछा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चुनावी समर में शराब का जोर है | तो वहीं जब सोमरस के चढ़ते नशे के बारे में राजनीतिक पार्टियों से पूछा गया तो नेता एक दूसरे की पार्टी पर इल्जाम लगाते नजर आए | अकाली दल का कहना है कि  कांग्रेस सरकार के लोग ही इस कारोबार में शामिल हैं |

प्रदेश की कांग्रेस सरकार नशे को पंजाब से खत्म करने को बड़ा मुद्दा बनाकर सत्ता में आई थी | लेकिन कांग्रेस सरकार कितना नशा खत्म कर पाई है | ये बात किसी से छिपी नहीं है | वहीं जब कांग्रेस के नेताओं से गांव में बन रही इस शराब के बारे में सवाल किया गया तो नेताजी का कहना था कि ये तो अकाली दल के समय से है और अब कांग्रेस सरकार इस पर रोक लगाने का काम कर रही है |

 डीसी साहब कार्रवाई की बात करते हैं लेकिन यहां कुछ सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं | सवाल ये कि क्या चुनाव शराब के दम पर जीते जाएंगे | क्या लोगों के मत की कीमत बस एक बोतल शराब भर रह गई है | सवाल ये भी कि जो राजनीतिक दल फ्री एंड फेयर चुनावों की बात करते हैं वही इस खेल में शामिल हैं, तो आखिर वो ऐसी दोगली राजनीति क्यों कर रहे हैं | इसका किसे फायदा है, और सबसे बड़ा सवाल कि जब नेताओं को और यहां तक की प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस पूरे मामले के बारे में पता है | अब तक मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई | सवाल बड़े हैं और सवालों के घेरे में शासन और प्रशासन दोनों हैं | पूरा मामला जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो देखिये |

Watch Video

https://youtu.be/4Nm41y6YuAA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *