ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पहले पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बीजेपी केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया करती थी | लेकिन अब उसी बीजेपी के राज में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं | पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है | जिसका आम नागरिकों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है |
पंजाब के मोगा में आज पेट्रोल के दाम 86 रूपये लीटर तो वही डीजल 72 के पार हो गया है | स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आने वाले त्योहारों का गिफ्ट दे रही है | उन्होंने कहा की सरकार को बढ़ रहे दामों पर काबू पाना चाहिए | वहीं लोगों ने 2019 के चुनावो में सरकार को इसका जवाब देने की बात भी कही |
Watch Video
https://youtu.be/dPZsUxxQsHA
