ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां पर हर एक अच्छी और बुरी बात की वीडियो देखने को मिल जाती है। इतना ही नहीं वीडियो डालते ही लोग शेयर भी करते रहते है। किसी को अपनी बात सरकार के सामने रखनी हो या फिर किसी को मदद की जरूरत हो वो सोशल मीडिया के जरीए कर सकता है।
ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो किसी की भी आखों में आंसू ला सकता है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति पानी के साथ रोटी खा रहा है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आई तो लोगो ने इसको शेयर भी कर दिया।
साथ ही इस वीडियो पर लोगों का कहना है कि एक पिता अपने बच्चो के लिए कितना कुछ कर रहा है। साथ ही लोग मोदी सरकार पर भी हमला कर रहे है। लोगों का कहना है कि क्या मोदी सरकार के राज में ऐसे अच्छे दिन है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं है कि ये वीडियो कहा कि है और कब की है। पर इस वीडियो के सामने के बाद लोग भावूक जरूर हो गए है।


