ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आज के समय में बेटियां बाहर क्या वो अपने घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है हर जगह लड़की की इज्जत को तार तार करने वाले दरिंदे बैठे हुए है और अपनी घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे है।
ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग से उसकी मां के फूफा ने ही दुष्कर्म किया। मिली जानकारी अनुसार बच्ची के माता पिता फूफा के पास छोड़ कर काम पर गए हुए थे। इसी दौरान दरिंदे ने अपनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के माता पिता के घर आने के बाद उनको अपनी आप बीती बताई।
जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति मामले को अंजाम देकर फरार है जिसकी तलाश शुरू कर दी है।


