पलवल में महिला पुलिस के साथ चाकू के बल पर गैंगरेप !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आम लड़की के साथ साथ अब आम लोगों की सुरक्षा करने वाली महिला पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आम लड़की के साथ साथ अब आम लोगों की सुरक्षा करने वाली महिला पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला पलवल से सामने आया है जहां पर एक महिला थाने में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई है।

Gang rape

मिली जानकारी अनुसार महिला पुलिस कर्मी के साथ एक व्यक्ति ने चाकू के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया और साथ ही उसको जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित ने बताया कि पिछले चार वर्ष से एक व्यक्ति उसके साथ रेप कर रहा है और साथ ही इस मामले को दबाने के लिए उसके साथ मारपीट भी कर रहा है

delhi rape

जिस कारण वो काफी समय से इस बात को सहन कर रही थी पर अब आरोपी के गुनाहों से परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस के कब्जे से बाहर है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *